रसोई में इन 2 बर्तनों को उल्टा रखने से लग सकता है वास्तु दोष


By Ashish Mishra15, Mar 2025 06:00 AMjagran.com

रसोई में बर्तन रखना

अक्सर लोग रसोई बर्तन रखते समय कई तरह की गलतियां करते हैं। आइए जानते हैं कि किन बर्तनों को उल्टा करके नहीं रखना चाहिए?

वास्तु शास्त्र

घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष हो सकता है।

रसोई में उल्टा न रखें ये बर्तन

कई बर्तन ऐसे होते हैं, जिसे रसोई में उल्टा नहीं रखना चाहिए। इसे उल्टा रखने से परिवार के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

कढ़ाई को उल्टा न रखें

कई लोग घर में खाना बनाने के बाद कढ़ाई को उल्टा करके रख देते हैं। ऐसा करने से गृह क्लेश हो सकता है और धन की कमी होने लगती है।

तवे को उल्टा न रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई में तवे को उल्टा करके नहीं रखना चाहिए। इसे उल्टा करके रखने से कई समस्याएं होने लगती हैं।

वास्तु दोष की समस्या

वास्तु के नियमों का पालन न करने से व्यक्ति को दोष का सामना करना पड़ता है। इससे परिवार के लोगों को बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।

आर्थिक तंगी का सामना करना

रसोई में इन 2 बर्तनों को उल्टा करके रखना अशुभ होता है। इससे घर की बरकत रुक सकती है और व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

नकारात्मक ऊर्जा का संचार

रसोई में तवे या कढ़ाई को उल्टा रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है। इससे बनते हुए कार्य बिगड़ने लगते हैं।

पढ़ते रहें

वास्तु से जुड़े नियमों को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ