रात में सिरहाने क्या रखकर सोना चाहिए?


By Ashish Mishra10, Mar 2025 10:00 PMjagran.com

सिरहाने रखकर सोने वाली चीजें

कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे रात में सिरहाने रखकर सोना शुभ होता है। आइए जानते हैं कि रात में सिरहाने क्या रखकर सोना चाहिए?

वास्तु शास्त्र

घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष हो सकता है।

सिरहाने के पास क्या रखें?

रात में सोते समय सिरहाने के पास शुभ चीजों को रखना चाहिए। इससे घर में सकारात्मकता आती है और डरावने सपनों से छुटकारा मिलता है।

तांबे के लोटे में पानी रखें

रात में सोते समय सिरहाने के पास तांबे के लोटे में पानी रखें। इससे तरक्की के योग बनते हैं और चंद्र दोष भी दूर होता है।

सकारात्मक ऊर्जा का संचार

सिरहाने के पास तांबे के लोटे में पानी रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ ही, रात में अच्छी नींद आती है।

बुरे सपनों से छुटकारा

अगर आप रात में सिर के पास तांबे के लोटे में पानी भरकर रखते हैं, तो रात में बुरे सपने नहीं आते हैं। इसके अलावा, दोष भी दूर होते हैं।

धार्मिक पुस्तक रखें

रात में सोते समय सिर के पास धार्मिक पुस्तकें जैसे- भगवत गीता और सुंदरकांड आदि रख सकते हैं। इससे दिमाग में सकारात्मक विचार आते हैं।

मोर पंख रखें

रात में सोते समय तकिए के नीचे मोर पंख रखना शुभ होता है। इससे धन से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं और धन लाभ के योग बनते हैं।

पढ़ते रहें

तकिए के नीचे रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ