अक्सर लोग अपने घरों में लाफिंग बुद्धा रखते हैं। इससे कई तरह की परेशानियां दूर होने लगती हैं। आइए जानते हैं कि घर में लाफिंग बुद्धा किस जगह पर रखना चाहिए?
घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष हो सकता है।
घर में लाफिंग बुद्धा रखते समय दिशा या जगह का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसे सही जगह पर रखने से व्यक्ति के पास कभी भी धन-दौलत की कमी नहीं होती है।
वास्तु के अनुसार, लाफिंग बुद्धा को मुख्य द्वार के सामने रखना चाहिए। इससे घर में आने वाली नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है।
घर में लाफिंग बुद्धा रखते समय दिशा का विशेष ध्यान देना चाहिए। इसे हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है।
घर में लाफिंग बुद्धा रखने से परिवार के सदस्य बरकत करते हैं और नौकरी में भी तरक्की होती है। इसके साथ ही, रुके कार्य होने लगते हैं।
घर की उत्तर-पूर्व दिशा में लाफिंग बुद्धा रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके अलावा, व्यक्ति के जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।
अगर आपको कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो घर में लाफिंग बुद्धा रखें। इससे कार्य में जल्द सफलता मिलने लगती है।
वास्तु के नियमों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ