आज पूरे भारत में गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, लखनऊ जैसे शहरों में इसकी जबरदस्त धूम देखने को मिल रही है।
गणेश चतुर्थी से शुरू होने वाला गणेशोत्सव अगले 10 दिनों तक मनाया जाएगा। गणेश चतुर्थी के दिन व्रत का पालन करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
गणेश चतुर्थी के दिन कुछ बेहद शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। इन योगों में विघ्नहर्ता गणेश जी की पूजा करने से मंगल फलों की प्राप्ति होती है।
गणेश चतुर्थी के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। यह योग 12 बजकर 34 मिनट से शुरू होकर अगले दिन 6 बजकर 3 मिनट तक है।
इसके साथ ही रवि योग का भी निर्माण हो रहा है। यह योग सुबह 6 बजकर 2 मिनट से दोपहर 12 बजकर 14 मिनट तक रहेगा।
गणेश जी को मोदक और लड्डू बेहद प्रिय हैं। इसलिए उनकी पूजा करते समय इनका भोग लगाएं। ऐसा करने से गणेश जी प्रसन्न होते हैं।
गणेश जी की पूजा के समय उन्हें गुड़हल का फूल अर्पित करें। ऐसा करने से कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।
गणेश जी की पूजा में सफेद चीजें अर्पित न करें। इसके साथ ही तुलसी का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए। इस दिन तामसिक चीजों से दूरी बनाएं।
गणेश चतुर्थी के दिन शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM