सनातन धर्म में गणेश चतुर्थी का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि बप्पा की पूजा करते समय किन मंत्रों का जाप करना चाहिए?
अगर आप अपनी इच्छा पूरी करना चाहते हैं, तो रोजाना गणेश जी की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति की मनोकामना पूरी होती है।
जीवन में आने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे देवी-देवता भी प्रसन्न होते हैं और साधक को आशीर्वाद देते हैं।
गणेश जी की पूजा करते समय ऊँ वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ, निर्विघ्नं कुरु मे देव, सर्व कार्येषु सर्वदा मंत्र का जाप करना चाहिए।
धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को ॐ नमो गणपतये कुबेर येकद्रिको फट् स्वाहा मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र का जाप करने से कर्ज से भी छुटकारा मिलता है।
अगर आपको लंबे समय से सफलता नहीं मिल रही है, तो गणेश जी के मंत्र ॐ श्रीं गं सौम्याय गणपतये वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा का जाप करना चाहिए।
गणेश जी के इन मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति को कार्य में सफलता मिलती है। इसके साथ ही, रुके हुए कार्य होने लगते हैं।
गणेश जी के इन मंत्रों जाप करने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है। इसके अलावा, व्यापार में होने तरक्की होती है।
मंत्र का जाप करने के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ