अक्सर लोग घर में दीपक जलाते हैं। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आइए जानते हैं कि घर की किन जगहों पर दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है?
घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष हो सकता है।
अगर आप नकारात्मक ऊर्जा का सामना कर रहे हैं, तो घर में दीपक जलाएं। इससे परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है।
वास्तु के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता है। इसे जगह दीपक जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
इस पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। रोज शाम के समय तुलसी के पास घी का दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इसके साथ ही, मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
घर की रसोई में दीपक जलाना शुभ होता है। इससे परिवार में बरकत होती है और जीवन में तरक्की के रास्ते खुलने लगते हैं।
घर की इन जगहों पर दीपक जलाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है। इसके साथ ही, परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है।
घर में दीपक जलाने के नियम को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ