Bada Mangal 2025: दूसरे बड़े मंगल पर घर की इन जगहों पर जलाएं दीपक


By Ashish Mishra20, May 2025 05:30 AMjagran.com

Bada Mangal 2025

सनातन धर्म में मंगलवार का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि दूसरे बड़े मंगल पर घर की किन जगहों पर दीपक जलाना चाहिए?

हनुमान जी की कृपा

जिन लोगों पर हनुमान जी की कृपा रहती है, उन्हें जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है। इसके साथ ही, जीवन में आने वाले संकट दूर होते हैं।

दीपक जलाएं

घर में पूजा-पाठ करते समय दीपक जलाना शुभ होता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर में दूसरे बड़े मंगल यानी आज 20 मई को घर में दीपक जलाएं।

मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं

दूसरे बड़े मंगल के दिन घर के मुख्य द्वार के दोनों तरफ शाम के समय दीपक जलाएं। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता है।

रसोई घर में दीपक जलाएं

इस दिन रसोई घर में दीपक जलाना चाहिए। इससे कभी भी अन्न की कमी नहीं होती है और घर की महिलाओं का स्वास्थ्य बेहतर रहता है।

बरगद के पेड़ के पास दीपक जलाएं

बड़ा मंगल के दिन बरगद के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं। इस पेड़ में देवताओं का वास रहता है, जिससे जीवन में तरक्की के योग बनते हैं।

तुलसी के पास दीपक जलाएं

इस पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। बड़े मंगल के दिन शाम के समय तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं। इससे धन की कमी नहीं होगी और घर में सुख-समृद्धि का आगमन भी होगा।

हनुमान चालीसा का पाठ करें

बड़ा मंगल पर घर की इन जगहों पर दीपक जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे जीवन में आने वाले संकट दूर होने लगते हैं।

पढ़ते रहें

घर में दीपक जलाने के नियम के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ