अक्सर लोग घर में काली सरसों जलाते हैं। इससे जीवन में कई बदलाव होने लगते हैं। आइए जानते हैं कि घर में काली सरसों जलाने से क्या होता है?
घर में किसी भी चीज को जलाते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष हो सकता है।
वास्तु के अनुसार, घर में काली सरसों जलाना शुभ होता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और आसपास का वातावरण भी शुद्ध रहता है।
अगर घर में किसी भी व्यक्ति को बुरी नजर लग गई है, तो काली सरसों के उपाय करें। इसे लाल मिर्च और नमक साथ व्यक्ति के सिर से घुमाकर आग में जला दें। इससे बुरी नजर दूर होने लगती है।
काली सरसों को कपूर और लाल मिर्च के साथ जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है। इसे जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
अगर घर में बेवजह लड़ाई-झगड़े हो रहे हैं, तो घर काली सरसों जरूर जलाएं। इससे गृह क्लेश दूर होने लगता है और सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
अगर आपको कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो घर में काली सरसों जलाएं। इससे सफलता के योग बनने लगते हैं।
घर में कपूर के साथ काली सरसों जलाने से वास्तु दोष दूर होने लगता है। इसके साथ ही, परिवार के सदस्य तरक्की करते हैं और धन लाभ होता है।
घर में जलाने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ