सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। इस पौधे की पूजा करने से धन लाभ होता है। आइए जानते हैं कि घर में किन जगहों पर तुलसी की मंजरी रखनी चाहिए?
घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष हो सकता है।
घर में कई जगहें ऐसी होती हैं, जहां पर तुलसी की मंजरी रखना बेहद शुभ माना जाता है। इससे धन से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं।
वास्तु के अनुसार, तुलसी की मंजरी को लाल कपड़े में बाधकर तिजोरी में रखना चाहिए। इससे कभी भी तिजोरी पैसों से खाली नहीं रहती है।
तुलसी की मंजरी को घर की उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण में रखना चाहिए। इस दिशा में देवी-देवताओं का वास रहता है, जिससे धन लाभ होता है।
वास्तु के अनुसार, तुलसी की मंजरी को घर के मंदिर में रखना शुभ होता है। इससे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है और तरक्की के योग बनते हैं।
घर की इन जगहों पर तुलसी की मंजरी रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है। इसके साथ ही, व्यापार में आने वाली बाधाओं से भी छुटकारा मिलता है।
गृह क्लेश से छुटकारा पाने के लिए घर में तुलसी की मंजरी रखना चाहिए। इससे परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
घर में रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ