आप अपनी रसोई में कई सामानों को रखते हैं। वहीं, कई लोग तवा को गलत जगह पर रख देते हैं।
घर में चीजों को वास्तु के नियम के आधार पर व्यवस्थित करना चाहिए। ऐसा करने से वास्तु दोष नहीं होता है।
आप सभी घरों में तवा देख सकते हैं। अक्सर लोग इसे गलत दिशा में रख देते हैं। आइए जानते हैं कि तवा को किस जगह पर रखना चाहिए?
रोटी बनाने के बाद गर्म तवे पर पानी नहीं डालना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में कई तरह की परेशानियां हो सकती है।
अक्सर लोग रोटी बनाने के बाद तवा को उल्टा रख देते हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो धन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
रोटी बनाने के बाद तवा को गैस पर नहीं रखना चाहिए। इसे खाना बनने वाले स्थान के दाहिनी तरफ रख देना चाहिए।
सुबह खाना बनाने से पहले तवे पर नमक डाल देना चाहिए। ऐसा करने से वास्तु दोष दूर होने लगता है।
अगर आर्थिक समस्या का सामना कर रहे हैं तो वास्तु के नियमों का पालन करें। इससे आर्थिक तंगी दूर होने लगती है।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ