कपूर घर में इन जगहों पर रखें, चारों तरफ से आएगा पैसा


By Ashish Mishra15, Dec 2024 01:03 PMjagran.com

घर में कपूर रखना

अक्सर लोग बरकत के लिए घर में कपूर रखते हैं। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आइए जानते हैं कि कपूर को घर में कहां रखना चाहिए?

वास्तु शास्त्र

घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष हो सकता है।

घर में कपूर कहां रखें?

घर में कई जगहें ऐसी होती हैं, जहां पर कपूर रखना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से धन प्राप्ति के योग बनते हैं और साधक के जीवन में बदलाव होने लगता है।

तिजोरी में कपूर रखें

वास्तु के अनुसार, तिजोरी में कपूर रखने से धन प्राप्ति के रास्त खुल जाते हैं। इसके साथ ही, मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है और कंगाली दूर होती है।

मुख्य द्वार पर कपूर रखें

घर के मुख्य द्वार पर कपूर रखना बेहद शुभ होता है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती है और मां लक्ष्मी का आगमन होता है। इसके साथ ही, पैसों की तंगी दूर होती है।

बेडरूम में कपूर रखें

वास्तु के अनुसार, बेडरूम में कपूर रखना लाभकारी माना जाता है। ऐसा करने से मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है और रात में अच्छी नींद आती है।

आर्थिक स्थिति होती है मजबूत

घर में इन जगहों पर कपूर रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है। इसके साथ ही, कारोबार में आ रही बाधा भी दूर होने लगती है।

परिवार में सुख-समृद्धि

अगर आप गृह क्लेश का सामना कर रहे हैं, तो घर में कपूर जरूर रखें। इसे रखने से परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और जीवन में तरक्की के रास्त खुल जाते हैं।

पढ़ते रहें

वास्तु के नियमों का जानने समेत अध्यात्म जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ