कपूर घर में इस जगह रखें, खुल जाएगा किस्मत का ताला


By Ashish Mishra29, Aug 2024 12:27 PMjagran.com

कपूर का उपयोग

अक्सर लोग नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए कपूर का उपयोग करते हैं। आइए जानते हैं कि घर में कपूर कहां रखने पर किस्मत बदल जाती है?

वास्तु शास्त्र

घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों को ध्यान में रखना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष की समस्या होने लगती है।

घर में कपूर रखना

अगर आप किस्मत बदलना चाहते हैं, तो घर में कपूर रखें। इसे रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है।

मुख्य द्वार पर कपूर रखें

घर के मुख्य द्वार पर कपूर रखना बेहद शुभ माना जाता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता है और व्यक्ति का भाग्योदय होता है।

मां लक्ष्मी का आगमन

घर के मुख्य द्वार पर कपूर रखने से मां लक्ष्मी का आगमन होता है। इससे धन से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलता है और कारोबार में भी इजाफा होता है।

वास्तु दोष से छुटकारा

अगर आप वास्तु दोष से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो घर के किसी दो कोनों में कपूर रखे दें। जब कपूर गल जाए तो दूसरा कपूर रख दें। ऐसा करने वास्तु दोष से मुक्ति होती है।

बेडरूम में कपूर रखें

अगर आपको रात में नींद नहीं आ रही है, तो बेडरूम में कपूर रखें। इससे रात में बेहतर नींद आती है और तनाव से भी छुटकारा मिलता है।

परिवार में सुख-समृद्धि

मुख्य द्वार पर कपूर रखने से परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसके अलावा, गृह क्लेश से छुटकारा मिलता है और जीवन में खुशहाली आती है।

पढ़ते रहें

वास्तु से जुड़े नियमों को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ