सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। इस पौधे की पूजा करने से धन से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं। आइए जानते हैं कि धन के लिए तुलसी की जड़ कहां रखें?
घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष हो सकता है।
घर में कई जगह ऐसी होती हैं, जहां तुलसी की जड़ रखना बेहद शुभ होता है। इससे परिवार में तरक्की होती है और धन लाभ के योग बनते हैं।
वास्तु के अनुसार, तिजोरी में तुलसी की जड़ रखना शुभ होता है। इसे रखने से तिजोरी में धन की कमी नहीं होती है और पैसों का आवागमन होता है।
घर में पूजा-पाठ वाली जगह पर तुलसी की जड़ रखना लाभकारी होता है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार नहीं होता है और परिवार के सदस्य तरक्की करते हैं।
वास्तु के अनुसार, तुलसी की जड़ को मुख्य द्वार पर बांधना शुभ होता है। इससे वास्तु दोष दूर होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
घर में इन जगहों पर तुलसी की जड़ रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसके साथ ही, बिजनेस में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।
घर में तुलसी की जड़ रखने से गृह क्लेश दूर और सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इससे घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है, जिससे धन की समस्या दूर होती है।
घर में रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ