गाय को रोटी में क्या लगाकर खिलाना चाहिए?


By Ashish Mishra15, Apr 2025 01:18 PMjagran.com

गाय को रोटी खिलाना

अक्सर लोग खाना बनाने के बाद पहली रोटी गाय को खिलाते हैं। आइए जानते हैं कि गाय को रोटी में क्या मिलाकर खिलाना चाहिए?

देवी-देवताओं का वास

शास्त्रों के अनुसार, गाय के शरीर में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास रहता है। गाय की सेवा करने से व्यक्ति के ऊपर देवी-देवताओं का वास रहता है।

गाय को रोटी में क्या लगाकर खिलाएं?

कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे रोटी पर लगाकर गाय को खिलाना लाभकारी माना जाता है। इससे जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।

हल्दी लगाएं

रोटी पर हल्दी लगाकर गाय को खिलाना शुभ माना जाता है। इससे शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है और दुर्भाग्य दूर होने लगता है।

रोटी के साथ गुड़ खिलाएं

गाय को रोटी के साथ गुड़ खिलाने से जीवन में उन्नति होती है। इससे कार्य में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और तरक्की के रास्ते खुल जाते हैं।

रोटी पर घी लगाकर खिलाएं

गाय को रोटी पर घी लगाकर खिलाने से कई फायदे होते हैं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और देवी-देवता प्रसन्न होते हैं।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

रोटी पर इन चीजों को लगाकर गाय को खिलाना से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है। इसके अलावा, मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

कार्य में मिलती है सफलता

गाय को रोटी खिलाने से कार्य में सफलता के योग बनते हैं। इसके साथ ही, करियर में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।

पढ़ते रहें

गाय को खिलाने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ