पुरानी झाड़ू को कहां रखना चाहिए?


By Ashish Mishra26, Jul 2024 08:17 AMjagran.com

पुरानी झाड़ू

अक्सर लोग झाड़ू पुरानी होने पर उसे किसी भी जगह पर फेंक देते हैं। ऐसा करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं कि पुरानी झाड़ू को कहां रखना चाहिए?

वास्तु शास्त्र

घर में हर चीज को रखने का अलग-अलग स्थान होता है। इसके बाद में वास्तु शास्त्र में विस्तार से बताया गया है। इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

पुरानी झाड़ू कहां रखें?

झाड़ू को उपयोग करने के बाद उचित स्थान पर रखना चाहिए। इसके अलावा, वहां रखें जहां कोई न देख पाए। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

झाड़ू घर से बार करें

इसे घर में उचित स्थान पर रखने के बाद इसे निश्चित या दिन पर घर बाहर निकालें। इस नियम से पुरानी झाड़ू को बाहर करने पर सुख-समृद्धि बनी रहती है।

इस दिन झाड़ू बाहर करें

पुरानी झाड़ू को शनिवार या अमावस्या के दिन घर से निकालना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा भी दूर होने लगती है।

इस समय झाड़ू न लगाएं

अगर घर का कोई भी सदस्य बाहर किसी काम के लिए जा रहा है, तो झाड़ू लगाने बचना चाहिए। इससे कार्य में असफलता का सामना करना पड़ सकता है।

झाड़ू पर पैर न लगाएं

झाड़ू के ऊपर पैर नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से वास्तु दोष का सामना करना पड़ सकता है और व्यक्ति के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

आर्थिक तंगी का सामना करना

झाड़ू को सामान्य दिनों में घर से निकालने पर धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही, व्यक्ति की तरक्की भी रुकने लगती है।

पढ़ते रहें

वास्तु से जुड़े नियमों को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ