इस दिन भगवान शनि देव की पूजा की जाती है। ऐसा करने से कष्टों से छुटकारा मिलता है। आइए जानते हैं कि शनिवार को पीपल के पास दीपक कब जलाना चाहिए?
शनिवार को पीपल के पेड़ की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दौरान पेड़ के पास दीपक भी जलाया जाता है।
पीपल के पेड़ में कई देवताओं का वास रहता है। शनिवार के दिन पीपल के पास दीपक जलाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और कष्ट भी दूर होने लगता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पीपल के पेड़ के नीचे सुबह और शाम के समय दीपक जलाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने के बाद 7 बार पेड़ की परिक्रमा करें।
पीपल के पेड़ के पास सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से शनि देव की कृपा बनी रहती है और जीवन में खुशहाली आती है।
पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही, पितर का आशीर्वाद भी मिलता है।
शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। इससे कुंडली में शनि दोष भी दूर होता है।
पीपल के पेड़ के पास भूलकर भी रात में दीपक नहीं जलाना चाहिए। इस समय दीपक जलाने से परेशानी का सामना करना पड़ता है।
पूजा-पाठ के दौरान दीपक जलाने के नियम को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ