सावन में भूलकर भी न करें ये काम, आएगी कंगाली


By Amrendra Kumar Yadav20, Jul 2024 08:00 AMjagran.com

शिव जी को समर्पित है सावन का महीना

सावन का महीना शिव जी को समर्पित है। यह महीना बहुत ही पवित्र माना जाता है। इसमें शिव जी की विधि-विधान से पूजा की जाती है।

भक्तों पर बरसाते हैं कृपा

ऐसी मान्यता है कि शिव जी सावन महीने में पृथ्वी लोक पर आते हैं और भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। सावन के सोमवार में व्रत रखने का विशेष महत्व है।

न करें ये काम

सावन महीने में कुछ नियमों का पालन करना चाहिए। ऐसे कुछ कामों के बारे में बताया गया है, जिनको करने से शिव जी नाराज होते हैं।

तामसिक भोजन से बनाएं दूरी

सावन के महीने में तामसिक भोजन नहीं खाना चाहिए। इस महीने में इन चीजों का सेवन करने से शिव जी नाराज होते हैं।

मदिरा का न करें सेवन

इस महीने में मदिरा का सेवन भी नहीं करना चाहिए। इसका सेवन करने से शिव जी की नाराजगी झेलनी पड़ती है और कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

पूजा में हल्दी न करें शामिल

भगवान शिव जी की पूजा में हल्दी नहीं शामिल करनी चाहिए। इसके अलावा केतकी के फूल भी शिव जी को अर्पित नहीं करने चाहिए।

गलत व्यवहार न करें

सावन महीने में किसी से भी गलत व्यवहार नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से शिव जी नाराज होते हैं और कार्यों में बाधाएं आती हैं।

दाढ़ी-बाल न कटाएं

इस महीने दाढ़ी-बाल कटाना भी वर्जित होता है। इसके साथ ही इस महीने में दोपहर में सोना से बचना चाहिए।

सावन महीने में इन कामों को नहीं करना चाहिए। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com