ये 3 चीजें बचाएंगे तो बनेंगे बुद्धिमान


By Ashish Mishra19, Jul 2024 10:00 PMjagran.com

आचार्य चाणक्य

चाणक्य ने अपनी नीति में व्यक्ति को बुद्धिमान बनने के बार में कई बातों का जिक्र किया है। आइए जानते हैं कि किन चीजों बचाकर बुद्धिमान बन सकते हैं?

बुद्धिमान लोग

ऐसे लोगों को अंदर कई ऐसी आदतें होती हैं, जो उन्हें महान बनाती हैं। आप भी इन बातों को ध्यान में रखकर बुद्धिमान बन सकते हैं।

इन चीजों को बचाएं

आचार्य चाणक्य ने कई ऐसी बातों के बारे में बताया जिसे ध्यान रखना जरूरी होता है। ये बातें आपकों ज्ञानी बना सकती हैं।

धन को बचाना

व्यक्ति को कष्ट से बचने के लिए धन को बचाना जरूरी होता है। ऐसा करने वाले व्यक्ति बुद्धिमान कहे जाते हैं। जो लोग धन को नहीं बता पाते हैं, उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।

स्वयं को बचाना

संकट या आपातकाल के समय अपने आपको बचाना सबसे बड़ी बुद्धिमानी होती है। जो व्यक्ति मुसीबत में अपनी रक्षा नहीं कर सकता है, वह दूसरों की रक्षा कैसे करेगा?

स्त्रियों की रक्षा करना

हमेशा धन-बल से स्त्रियों की रक्षा करने का प्रयास करना चाहिए। ऐसा करने वाले व्यक्ति बुद्धिमान कहे जाते हैं। ऐसा करके आप अपनी महानता को प्रदर्शित कर सकते हैं।

जीवन में होते हैं सफल

धन बचाने या स्वयं की रक्षा करने वाले लोगों को सभी कार्यों में सफलता मिलती है। ऐसे लोगों को दूसरों का भी सहयोग मिलता है।

धन की नहीं होती है कमी

इन 3 चीजों को बचाने वाले लोगों के पास धन की कमी नहीं होती है। ये लोग करियर में भी खुब तरक्की करते हैं और समाज में भी मान-सम्मान पाते हैं।

पढ़ते रहें

आचार्य चाणक्य की बातों को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ