घर में खाली गमला रखने से क्या होता है?


By Amrendra Kumar Yadav19, Jul 2024 04:00 PMjagran.com

वास्तु शास्त्र के नियम

वास्तु शास्त्र में बहुत सारे नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सुख-समृद्धि आती है।

सजावट का सामान

लोग घर में सजावट के लिए बहुत सारी चीजों का इस्तेमाल का इस्तेमाल करते हैं। सजावट के लिए लोग गमले का भी इस्तेमाल करते हैं।

खाली गमला रखने के फायदे

वास्तु के मुताबिक, घर में खाली गमला रखना बहुत शुभ माना जाता है। इससे घर की नेगेटिविटी दूर होती है और पॉजिटिविटी का संचार होता है।

ईशान कोण में रखें खाली गमला

गमला रखने की दिशा ईशान कोण सबसे शुभ मानी गई है। इस दिशा को पॉजिटिव एनर्जी का प्रवेश द्वार माना जाता है।

रिश्ते होते हैं बेहतर

इस दिशा में खाली गमला रखने से परिवार के सदस्यों के बीच प्यार बढ़ता है और खुशहाली आती है। इसके साथ ही रुके हुए कार्य पूरे होते हैं।

वास्तु दोष होता है दूर

घर में खाली गमला रखने से वास्तु दोष दूर होता है। इससे कार्यों में सफलता बनती है और धन प्राप्ति के योग बनते हैं।

राहु दोष से छुटकारा

खाली गमला घर में रखने से राहु दोष से छुटकारा मिलता है। राहु दोष के कारण लोगों को जीवन में बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

स्वास्थ्य होता है बेहतर

ऐसा माना जाता है कि घर में खाली गमला रखने से स्वास्थ्य बेहतर होता है। इस घर का वातावरण भी शुद्ध होता है।

वास्तु के मुताबिक, घर में खाली गमला रखने से ये लाभ होते हैं। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com