सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। रोजाना तुलली की पूजा करना शुभ होता है। आइए जानते हैं कि तुलसी का पौधा किस जगह पर नहीं रखना चाहिए?
तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। रोजाना तुलसी पर जल चढ़ाने से मां लक्ष्मी का प्रसन्न होती हैं और धन की कमी दूर होती है।
घर में किसी भी पेड़-पौधे को रखते समय वास्तु के नियमों का ध्यान रखना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष की समस्या हो सकती है।
कई लोग तुलसी को गलत जगह पर रख देते हैं। ऐसा करने से जीवन में कई समस्याएं होने लगती हैं। इस पौधे को हमेशा पवित्र जगह पर रखना चाहिए।
वास्तु के अनुसार, घर की दक्षिण दिशा में तुलसी का पौधा नहीं रखना चाहिए। इस दिशा में रखने से मां लक्ष्मी नाराज होने लगती हैं।
भूलकर भी तुलसी के पौधे को छत पर नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से धन से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
वास्तु के अनुसार, तुलसी के पौधे को उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर में मां लक्ष्मी का वास रहता है।
रोजाना तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इस दौरान घी का दीपक जलाना बेहद शुभ होता है।
घर में पेड़-पौधों को रखने की दिशा को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ