मोर पंख भगवान श्रीकृष्ण को सबसे प्रिय है। वे हमेशा इसे अपने साथ रखते हैं। वास्तु और ज्योतिष में भी मोर पंख को अलग स्थान दिया गया है।
मोर पंख को काफी शुभ माना जाता है। लेकिन इसका फायदा तभी होता है जब इसे नियमों के मुताबिक रखा जाए। खासकर उस स्थान पर रखा जाए, जहां रखने से आपको समृद्धि मिल सकती है।
यदि आप धन लाभ चाहते हैं, तो आपको बस घर में सही जगह पर मोर पंख रखना है। घर के दक्षिण पश्चिमी हिस्से में मोर पंख रखें। इससे घर में लक्ष्मी आएगी।
यदि घर में वास्तु दोष लगा है तो आप मोर पंख की सहायता से इससे छुटकारा पा सकते हैं. आपको बस घर के मुख्य दरवाजे पर तीन मोर पंख लगाने हैं. इससे वास्तु दोष हट जाएगा।
अगर आप राहु की वजह से परेशान हैं, करियर में आपकी ग्रोथ नहीं हो रही है, तो देवी सरस्वती के आगे मोर पंख रखें।
यदि आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तब भी आपको सफलता मिल सकती है। जीवन में हमेशा आपके कदम आगे बढ़ते ही रहेंगे।
माना जाता है कि मोर पंख से छिपकली डरती है। इसे आप उस जगह भी लगा सकते हैं जहां छिपकली ज्यादा आती हैं। इसे लगाने के बाद घर में छिपकली नहीं आएगी।
यदि आपको रोज बुरे सपने आते हैं और आप इनसे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो अपने तकिये के नीचे मोर पंख रखकर सो जाइए।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com