Jyeshtha Purnima पर घर की इन जगहों पर जलाएं दीपक


By Ashish Mishra03, Jun 2025 11:33 AMjagran.com

Jyestha Purnima 2025

सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व होता है। इस दिन स्नान-दान करने का विधान होता है। आइए जानते हैं कि ज्येष्ठ पूर्णिमा पर घर की किन जगहों पर दीपक जलाना चाहिए?

ज्येष्ठ पूर्णिमा कब है?

पंचांग के अनुसार, 11 जून 2025 को ज्येष्ठ पूर्णिमा मनाई जाएगी। इस दिन घर में दीपक जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

ज्येष्ठ पूर्णिमा शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ पूर्णिमा की शुरुआत 10 जून को सुबह 11 बजकर 35 मिनट से होगी। इसका समापन 11 जून को दोपहर 01 बजकर 13 मिनट पर होगा।

दीपक जलाएं

वास्तु के अनुसार, घर में दीपक जलाने से परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और तरक्की के रास्ते खुल जाते हैं।

मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं

ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन मुख्य द्वार पर दीपक जलाना शुभ होता है। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

तुलसी के पास दीपक जलाएं

वास्तु के अनुसार, तुलसी के पास दीपक जलाने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। इसके साथ ही, धन से जुड़ी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

ईशान कोण में दीपक जलाएं

घर के ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में दीपक जलाना शुभ होता है। इससे देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है और संकट भी दूर होते हैं।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन घर की इन जगहों में दीपक जलाना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।

पढ़ते रहें

घर में दीपक जलाने के नियम को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ