सनातन धर्म में बड़ा मंगल का विशेष महत्व होता है। इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से संकट दूर होते हैं। आइए जानते हैं कि इस दिन किन मंत्रों का जाप करना चाहिए?
आज यानी 03 जून को ज्येष्ठ माह का चौथा बड़ा मंगल है। इस दिन विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा करने से जीवन में तरक्की के योग बनते हैं।
अक्सर लोग पूजा-पाठ करते समय मंत्र का जाप करते हैं। इससे देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
बड़ा मंगल के दिन हनुमान जी का आशीर्वाद पाने के लिए ऊँ हनुमते नमः मंत्र का जाप करें। इससे जीवन में आने वाली सारी परेशानियां दूर होने लगती हैं।
अगर आप जीवन में संकट का सामना कर रहे हैं, तो बड़ा मंगल के दिन ऊं भ्रीम हनुमते, श्री राम दूताय नमः मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से सारी परेशानियां दूर होने लगती हैं।
बड़ा मंगल के दिन हनुमान जी की पूजा करते समय ॐ आंजनेयाय विद्महे, वायुपुत्राय धीमहि, तन्नो हनुमत् प्रचोदयात् मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे आत्मविश्वास बढ़ने लगता है।
बड़ा मंगल के दिन हनुमान जी के मंत्रों का जाप करने से मनोकामना पूरी होने लगती है। इसके साथ ही, रुके हुए कार्य होने लगते हैं।
बड़ा मंगल के दिन हनुमान जी की पूजा करने से कार्य में सफलता मिलती है। इसके अलावा, धन से जुड़ी समस्याओं से भी छुटकारा मिलने लगता है।
मंत्र का जाप करने के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ