यो यो हनी सिंह का असली नाम हर्षदीप सिंह है। यह रैपिंग की दुनिया के एक जाने-पहचाने नामों में से एक हैं। हालांकि उनका सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था, उन्होंने एक डीजे से अपने करियर की शुरुआत करी और शुरुआती दिनों में ही कई चुनौतियों का सामना किया।
हनी सिंह का पहला स्ट्रगल उनके घर से ही शुरू हुआ था। जब उन्होंने रैपिंग शुरू की थी, तब उनके पिता ने उनका सारा सामान उठाकर फेंक दिया था। फिर भी हनी ने हार नहीं मानी और अपने सपने को पूरा करने में लगे रहे।
हनी सिंह ने जल्द ही अपनी मेहनत का फल पाया। जब उनको उनका पहला अवॉर्ड मिला, तब उनके पिता ने उन्हें सपोर्ट करना शुरू कर दिया। इसके बाद, हनी सिंह ने कई सुपरहिट गाने रिलीज किए।
हनी सिंह के गाने लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हुए, लेकिन उनके लिरिक्स और टाइटल्स ने क्रिटिसिजम का शिकार बनाया। कई बार हनी सिंह को कोर्ट के चक्कर भी काटने पड़े।
हनी सिंह के करियर में एक समय ऐसा भी आया, जब वह अचानक से कहीं गायब हो गए और 9 साल बाद वापसी करके सबको चौंका दिया। उनके बदले रूप ने सबको चौंका दिया।
हनी सिंह की डॉक्यूमेंट्री में उन्होंने अपने जीवन के कई अहम पहलुओं के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की और कैसे उन्हें सफलता मिली। साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी खुलकर बात की।
हनी सिंह ने डॉक्यूमेंट्री में बताया कि एक समय था जब उन्हें खुद से ही डर लगने लग गया था। उनको लगता था कि कोई उन्हें मारने वाला है, जिसके बारे में उनको बाद में पता चला की उन्हें बायपोलर डिसऑर्डर है।
हनी सिंह ने शाहरुख खान के साथ वर्ल्ड टूर पर जाने का एक्सपीरियंस भी बताया। उन्होंने बताया कि कैसे शिकागो में उन्होंने मेंटल ब्रेकडाउन को एक्सपीरियंस किया।
हनी सिंह ने अपनी डॉक्यूमेंट्री में काफी बातें बताई, लेकिन कुछ बातों का बिलकुल भी जिक्र नहीं किया। इसलिए इस डॉक्यूमेंट्री को देखकर ऐसा लगता है कि यह सिर्फ इमेज को व्हाइट वॉश करने के लिए थी। इस तरह की और अन्य खबरों के लिए jagran.com पर क्लिक करें।