बॉलीवुड की मोस्ट टैलेंटेड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों से लाखों दर्शकों का दिल जीत लिया है।
एक्ट्रेस की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रहीं और उनके अभिनय के लिए उन्हें काफी प्रशंसा भी मिली। आज हम आपके लिए प्रीति जिंटा की कुछ अमेजिंग फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें आप इस वीकेंड पर देख सकते हैं।
इस लिस्ट में निर्देशक अब्बास मस्तान की फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' साल 2001 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। फिल्म में प्रीति जिंटा, रानी मुखर्जी और सलमान खान जैसे बड़े किरदार नजर आए। आप प्राइम वीडियो पर इसे देखना न भूलें।
साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'कल हो ना हो' में शाह रुख खान और प्रीति जिंटा एक साथ नजर आए। इस फिल्म को दर्शकों द्वार ढेर सारा प्यार मिला। फिल्म में सैफ अली खान और जया बच्चन भी मुख्य रोल निभाते हुए नजर आए। यह फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर जरूर देखें।
2003 में आई 'कोई मिल गया' एक भारतीय विज्ञान कथा-नाटक फिल्म है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन, रेखा और प्रीति जिंटा हैं। बता दें कि फिल्म को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर आसानी से उपलब्ध है।
प्रीति जिंटा की फिल्म 'वीर जारा' साल 2004 में आई थी। यह भारतीय सिनेमा की सबसे बेहतरीन रोमांटिक फिल्मों में एक है। इस फिल्म आज भी लोग देखना काफी पसंद करते हैं। यह मूवी आपको प्राइम वीडियो पर आसानी से मिल जाएगी।
फिल्म 'लक्ष्य' 1999 लड़ाई पर आधारित है। इस फिल्म में प्रीति जिंटा एक पत्रकार का रोल निभा रही हैं। यह फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
बॉलीवुड से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: IMDb