Akshaya Navami पर इस शुभ योग में करें पूजा, भगवान विष्णु होंगे मेहरबान


By Ashish Mishra04, Nov 2024 01:00 PMjagran.com

अक्षय नवमी 2024

सनातन धर्म में अक्षय नवमी का विशेष महत्व होता है। इस दौरान आंवले के पेड़ की पूजा होती है। आइए जानते हैं कि अक्षय नवमी पर किस योग में पूजा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं?

अक्षय नवमी कब है?

पंचांग के अनुसार, इस बार 10 नवंबर 2024 को अक्षय नवमी मनाई जाएगी। इस दिन महिलाएं व्रत रखती हैं और आंवले के पेड़ के नीचे भोजन पकाकर भगवान विष्णु और शिव जी को अर्पित करती हैं।

अक्षय नवमी शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, अक्षय नवमी तिथि की शुरुआत 09 नवंबर रात 10 बजकर 45 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 10 नवंबर को रात 09 बजकर 01 मिनट पर होगा।

अक्षय नवमी शुभ योग

इस दिन दुर्लभ ध्रुव योग का निर्माण होगा, जो 10 नवंबर को देर रात 01 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। इस योग में सूर्यास्त के बाद आंवले की पूजा करना शुभ होगा।

भोजन कराएं

अक्षय नवमी के दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर भोजन कराना चाहिए। ऐसा करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है।

पेड़ पर स्वास्तिक बनाएं

अक्षय नवमी के दिन आंवले के पेड़ पर हल्दी से स्वास्तिक बनाना शुभ होता है। इसके बाद इसका तोरण मुख्य द्वार पर लगा दें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है।

आंवला का पौधा लगाएं

अक्षय नवमी पर घर के आसपास आंवला का वृक्ष लगाना बेहद शुभ होता है। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

भगवान विष्णु का आशीर्वाद

अक्षय नवमी पर इन नियमों का पालन करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है। इसके साथ ही, जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती है।

पढ़ते रहें

सालभर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ