चंद्र गोचर से इन 2 राशियों को होगी धन प्राप्ति


By Ashish Mishra04, Nov 2024 12:10 PMjagran.com

ग्रह का राशि परिवर्तन

ग्रहों के राशि परिवर्तन का कई जातकों पर असर पड़ता है। इससे जातकों को कई लाभ होते हैं। आइए जानते हैं कि चंद्र देव के गोचर से किन राशियों को धन प्राप्ति होगी?

चंद्र देव का गोचर

चंद्र देव कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि यानी 05 नवंबर को सुबह 09 बजकर 45 मिनट पर वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में गोचर करेंगे।

मन के कारक

चंद्र देव को मन का कारक ग्रह माना जाता है। चंद्र गोचर से इन राशियों के जातकों को मानसिक और शारीरिक कष्टों से छुटकारा मिलेगा।

इन राशियों को होगा लाभ

चंद्र देव के गोचर से कई राशि के जातकों को लाभ होगा। इन जातकों को धन से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा और करियर में तरक्की के रास्ते खुल जाएंगे।

वृश्चिक राशि के जातक

चंद्र देव के गोचर से इस राशि के जातकों को लाभ होगा। इन जातकों को हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से कुंडली मे मंगल मजबूत होते हैं।

कार्य में मिलेगी सफलता

चंद्र देव के ग्रह परिवर्तन से जातकों को कार्य में सफलता मिलती है। इसके साथ ही, जातकों के बिगड़े हुए काम बनने लगेंगे।

कुंभ राशि के जातक

चंद्र देव के गोचर से कुंभ राशि के जातकों को मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। इसके अलावा, करियर में बढ़ोत्तरी होगी।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

चंद्र देव के गोचर से वृश्चिक और कुंभ राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसके साथ ही, धन से जुड़ी अन्य समस्याएं दूर होने लगेंगी।

पढ़ते रहें

ग्रहों के राशि परिवर्तन से होने वाले लाभ के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ