कार्तिक मास में तुलसी पर सिंदूर चढ़ाने से क्या होता है?


By Ashish Mishra04, Nov 2024 11:34 AMjagran.com

तुलसी का पौधा

सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। रोज इस पौधे की पूजा करने से परेशानी दूर होती है। आइए जानते हैं कि कार्तिक मास में तुलसी पर सिंदूर चढ़ाने से क्या होता है?

मां लक्ष्मी का वास

तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। तुलसी की पूजा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन से जुड़ी समस्या दूर होती है।

तुलसी के पौधे की पूजा करें

कार्तिक मास में तुलसी की पूजा करने से कई फायदे होते हैं। इस दौरान पौधे पर सिंदूर चढ़ाना शुभ होता है। ऐसा करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।

सुख-समृद्धि का आगमन

तुलसी पर सिंदूर चढ़ाने से परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसके साथ ही, व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है और धन का आवागमन बना रहता है।

मां लक्ष्मी की कृपा

तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। इस पर सिंदूर चढ़ाने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।

आर्थिक स्थिति होगी बेहतर

तुलसी पर सिंदूर चढ़ाना बेहद शुभ होता है। इससे व्यक्ति की आर्थिक स्थिति बेहतर होती है और व्यापार में आ रही बाधा दूर होने लगती है।

कार्य में मिलती है सफलता

अगर आपको कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो तुलसी के पौधे पर सिंदूर चढ़ाएं। इससे कार्य में सफलता मिलती है और रुके हुए कार्य होने लगते हैं।

दीपक जलाएं

वास्तु के अनुसार, तुलसी के पौधे के पास शाम के समय घी का दीपक जलाना बेहद शुभ होता है। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।

पढ़ते रहें

तुलसी की पूजा करने से विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ