सनातन धर्म में छठ पूजा का विशेष महत्व होता है। इस दिन संतान के लिए व्रत रखा जाता है। आइए जानते हैं कि छठ पूजा पर क्या नहीं करना चाहिए?
पंचांग के अनुसार, इस साल छठ महापर्व 07 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन पूजा-पाठ करने का विधान होता है।
पंचांग के अनुसार, इस साल षष्ठी तिथि की शुरुआत 07 नवंबर को रात 12 बजकर 41 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 08 नवंबर को देर रात 12 बजे होगा।
कई काम ऐसे होते हैं, जिसे छठ पूजा के दिन करने से बचना चाहिए। इन कामों को करने से व्यक्ति को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
छठ पूजा के दौरान प्लास्टिक के बर्तनों का उपयोग करने से बचना चाहिए। इस दिन मिट्टी से बने बर्तनों का ही इस्तेमाल करना चाहिए।
छठ पूजा के दौरान तामसिक चीजें जैसे मांस-मदिरा का सेवन करने से बचना चाहिए। इन चीजों का सेवन करने से छठ मैया नाराज होने लगती हैं।
छठ पूजा के दिन गंदगी नहीं करना चाहिए। इस दिन साफ-सफाई का विशेष ध्यान देना चाहिए और साफ कपड़े पहनना चाहिए।
छठ पूजा के दौरान झूठ बोलने से बचना चाहिए। इसके अलावा, किसी व्यक्ति को अपशब्द नहीं बोलना चाहिए। ऐसा करने से व्रत का फल नहीं मिलता है।
त्योहार और पर्व पर ध्यान रखने वाली बातों को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ