तुलसी के पास दीपक जलाने का सही समय क्या है?


By Ashish Mishra27, Feb 2025 12:15 PMjagran.com

तुलसी का पौधा

सनातन धर्म में तुलसी के पौधे की पूजा करना शुभ माना जाता है। इससे धन की कमी दूर होती है। आइए जानते हैं कि तुलसी के पास दीपक कब जलाना चाहिए?

मां लक्ष्मी का वास

तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। रोजाना इस पौधे की पूजा करने से धन की कमी दूर होती है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है।

तुलसी के पास दीपक जलाएं

वास्तु के अनुसार, तुलसी के पास दीपक जलाना शुभ होता है। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और तरक्की के योग बनते हैं।

तुलसी के पास दीपक कब जलाएं?

वास्तु के अनुसार, तुलसी के पौधे के पास शाम 5-6 बजे के बीच या सूर्यास्त के समय दीपक जलाना शुभ होता है। इस दौरान दीपक जलाने से मां लक्ष्मी का आगमन होता है।

घी का दीपक जलाएं

वास्तु के अनुसार, तुलसी के पास घी का दीपक जलाना लाभकारी माना जाता है। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और जीवन में तरक्की के योग बनते हैं।

नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा

घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को शाम के समय तुलसी के पास दीपक जलाना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।

परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन

गृह क्लेश का सामना करने वाले लोगों को तुलसी के पास दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

पढ़ते रहें

दीपक जलाने के नियम को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ