Falgun Amavasya पर दान करें ये 3 चीजें, होगी अकूत कमाई


By Ashish Mishra27, Feb 2025 11:59 AMjagran.com

Falgun Amavasya 2025

सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान विष्णु और शिव जी पूजा करनी चाहिए। आइए जानते हैं कि फाल्गुन अमावस्या पर किन चीजों का दान करना चाहिए?

फाल्गुन अमावस्या कब है?

पंचांग के अनुसार, इस साल फाल्गुन अमावस्या का पर्व 27 फरवरी यानी आज मनाया जा रहा है। इस दिन स्नान-दान करने का विशेष महत्व होता है।

फाल्गुन अमावस्या शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, फाल्गुन अमावस्या तिथि की शुरुआत 27 फरवरी को सुबह 08 बजकर 54 मिनट से हो गई है। वहीं, इसका समापन 28 फरवरी को सुबह 06 बजकर 14 मिनट पर होगा।

इन चीजों का दान करें

कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे फाल्गुन अमावस्या पर दान करना लाभकारी माना जाता है। इससे व्यक्ति के जीवन में धन की कमी नहीं होती है।

धन का दान करें

फाल्गुन अमावस्या पर गरीब और जरूरतमंद लोगों को धन का दान करना चाहिए। ऐसा करने से सालभर कंगाली का सामना नहीं करना पड़ता है।

तिल का दान करें

फाल्गुन अमावस्या पर तिल का दान करना लाभकारी होता है। इससे पितरों का आशीर्वाद मिलता है और परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

अन्न और वस्त्र का दान करें

अमावस्या के दिन गरीब लोगों को अन्न और वस्त्र का दान करना चाहिए। इससे जीवन में धन-धान्य की प्राप्ति होती है और स्वास्थ्य भी बेहतर होता है।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

धन की कमी का सामना करने वाले साधकों को फाल्गुन अमावस्या पर इन चीजों का दान करना चाहिए। ऐसा करने से अकूत कमाई होती है।

पढ़ते रहें

दान करने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ