गुरुवार 27 फरवरी को फाल्गुन अमावस्या है। इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में साधक गंगा नदी समेत पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगाएंगे।
फाल्गुन अमावस्या के दिन गंगा स्नान कर देवों के देव महादेव की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।
अगर आप भी भगवान शिव की कृपा पाना चाहते हैं, तो फाल्गुन अमावस्या के दिन स्नान-ध्यान के बाद राशि अनुसार इन मंत्रों का जप करें। आइए इसके बारे में जानें।
मेष राशि के जातक फाल्गुन अमावस्या के दिन पूजा के समय 'ॐ महाकाल नमः और ॐ गंगायै नमः' मंत्र का जप करें।
मिथुन राशि के जातक फाल्गुन अमावस्या के दिन पूजा के समय 'ॐ चंद्रधारी नमः और ॐ शुभायै नमः' मंत्र का जप करें।
वृषभ राशि के जातक फाल्गुन अमावस्या के दिन पूजा के दौरान 'ॐ रुद्रनाथ नमः और ॐ अव्ययायै नमः' मंत्र का जप करें।
कर्क राशि के जातक फाल्गुन अमावस्या को पूजा के समय 'ॐ भोलेनाथ नमः और ॐ पूर्णायै नमः' मंत्र का जप करें।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com