गुनगुने पानी के साथ इस समय खाएं 1 चम्मच अजवाइन, दूर होंगे ये रोग


By Ashish Mishra24, Nov 2024 08:00 AMjagran.com

अजवाइन का सेवन

अक्सर लोग अजवाइन का सेवन करते हैं। इससे कई रोगों को होने का खतरा टलने लगता है। आइए जानते हैं कि गुनगुने पानी के साथ अजवाइन कब खाना चाहिए?

खानपान पर ध्यान देना

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

अजवाइन में पाए जाने वाले पोषक तत्व

इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं, जो शरीर को कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। इसे गुनगुने पानी के साथ अच्छा माना जाता है।

अजवाइन का सेवन कब करें?

इसे रात में सोने से पहले गुनगुने पानी से साथ खाना चाहिए। ऐसा करने से शरीर में होने वाली कई बीमारियों के होने की संभावना कम होने लगती है।

पाचन को बेहतर करना

अजवाइन पाचन को दुरुस्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसे गुनगुने पानी के साथ खाने से पाचन से जुड़ी समस्याएं जैसे- अपच, कब्ज और गैस दूर होती है।

नींद को बेहतर करना

अगर आपको रात में अच्छी नींद नहीं आती है, तो गुनगुने पानी के साथ अजवाइन का सेवन करें। इससे रात में बेहतर और पर्याप्त नींद आती है।

इम्यूनिटी को बूस्ट करना

अजवाइन में एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इसे रात में सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इससे शरीर में इंफेक्शन होने का खतरा कम रहता है।

वजन को कम करने में मददगार

अजवाइन का गुनगुने पानी के साथ सेवन करने से फैट जलने लगता है, जिससे तेजी से वजन कम होने लगता है। इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे भरा रखता है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ