घर में कुबेर देव की मूर्ति कब लाएं?


By Ashish Mishra25, Apr 2025 02:22 PMjagran.com

धन के देवता

अक्सर लोग घर में धन के देवता कुबेर देव की मूर्ति रखते हैं। आइए जानते हैं कि घर में कुबेर देव की मूर्ति कब लाएं?

धन की कमी

कई लोग धन की कमी का सामना करते रहते हैं। इसे दूर करने के लिए कुबेर देव की पूजा करना चाहिए। ऐसा करने से धन लाभ होता है।

कुबेर देव की मूर्ति कब लाएं?

वास्तु के अनुसार, घर में कुबेर देव की मूर्ति रखना शुभ माना जाता है। इस मूर्ति को शुभ दिनों में घर लाना चाहिए। इससे तरक्की के योग बनते हैं।

बुधवार का दिन

घर में कुबेर देव की मूर्ति को बुधवार के दिन लाना शुभ माना जाता है। इस दिन मूर्ति लगाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।

शुक्रवार का दिन

इसके अलावा, शुक्रवार के दिन कुबेर देव की मूर्ति ला सकते हैं। इससे धन-धान्य की प्राप्ति होती है और तरक्की के रास्ते खुल जाते हैं।

कुबेर की मूर्ति किस दिशा में रखें?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुबेर देव की मूर्ति को घर की उत्तर दिशा में रखना चाहिए। इस दिशा में रखने से हमेशा तिजोरी में धन भरा रहता है।

आर्थिक स्थिति होगी बेहतर

धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को घर में कुबेर देव की मूर्ति रखनी चाहिए। इससे परिवार के सदस्यों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।

परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन

अगर आप गृह क्लेश का सामना कर रहे हैं, तो घर में कुबेर देव की मूर्ति जरूर रखें। इससे परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

पढ़ते रहें

घर में रखने वाली शुभ चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ