सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। इस पौधे की पूजा करने से धन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। आइए जानते हैं कि तुलसी के पौधे पर कौन-सा धागा बांधना चाहिए?
तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। इस पौधे की विधि-विधान से पूजा करने से परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
कई धागे ऐसी होती हैं, जिसे तुलसी के पौधे पर बांधना शुभ माना जाता है। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और तरक्की के योग बनते हैं।
तुलसी के पौधे पर लाल धागा या कलावा बांधना शुभ होता है। इससे परिवार में सुख-समृद्धि आती है और आसपास का वातावरण भी शुद्ध रहता है।
वास्तु के अनुसार, तुलसी के पौधे पर पीला धागा लाभकारी होता है। इससे भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है और धन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।
धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को तुलसी पर इन धागों को बांधना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।
नकारात्मक ऊर्जा का सामना करने वाले लोगों को तुलसी पर लाल या पीला धागा बांधना चाहिए। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
गृह क्लेश का सामना करने वाले लोगों को तुलसी पर लाल धागा बांधना चाहिए। इसे बांधने से परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
तुलसी के पौधे की पूजा करने का विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ