Chaitra Navratri 2024: व्रत के बाद इस समय करें पारण


By Ashish Mishra17, Apr 2024 11:21 AMjagran.com

चैत्र नवरात्रि 2024

चैत्र नवरात्रि का व्रत रखने वाले भक्तों के मन में पारण को लेकर कई सवाल उठते हैं। आइए जानते हैं कि नवरात्रि व्रत के बाद पारण कब करना चाहिए?

चैत्र नवरात्रि का समापन

इस साल नवरात्रि की शुरुआत 09 अप्रैल से हुई और इसका समापन 17 अप्रैल यानी आज होगा। इसके बाद प्रसाद खाकर व्रत का पारण किया जाता है।

पारण करना

चैत्र नवरात्रि के 9 दिन पूरे होने के बाद पारण किया जाता है। शुभ मुहूर्त में पारण करने से व्रत का पूरा फल मिलता है।

पारण करने का समय

चैत्र नवरात्रि में 9 दिन व्रत रखने के बाद पारण किया जाता है। 17 अप्रैल को दोपहर 03 बजकर 14 मिनट पर नवमी तिथि का समापन हो जाएगा। इसके बाद पारण करना शुभ होगा।

प्रसाद खाकर करें पारण

नवरात्रि के नौवें दिन यानी नवमी के दिन कन्या पूजन करके माता रानी की आराधना की जाती है। ऐसा कहा जाता मां दुर्गा को अर्पित किए गए प्रसाद को खाकर पारण किया जाता है।

पारण के समय खाएं ये चीजें

नवरात्रि व्रत के बाद पारण में पचने वाले पदार्थों जैसे फल, भीगे हुए मेवे या दही आदि खाना चाहिए। इससे शरीर को पर्याप्त एनर्जी भी मिलेगी।

मसालेदार चीजों को खाने से बचें

चैत्र नवरात्रि व्रत के बाद पारण करते समय भारी भोजन, तले हुए भोजन या बहुत मसालेदार चीजों को खाने से बचना चाहिए। इन चीजों को खाने से पाचन खराब हो सकता है।

नवमी के दिन इन चीजों को न खाएं

चैत्र नवरात्रि व्रत के बाद पारण के समय तामसिक चीजों को नहीं खाना चाहिए। इसके अलावा अल्कोहल से भी परहेज करना चाहिए।

पढ़ते रहें

व्रत के बाद पारण करने के नियम को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ