यह दिन भगवान गणेश को समर्पित रहता है। बुधवार के दिन पूजा-पाठ करने से परेशानी दूर होती है। आइए जानते हैं बुधवार का व्रत कब शुरू करना चाहिए?
बुधवार के दिन पूजा-पाठ करने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही, व्यक्ति को आशीर्वाद देते हैं और धन से जुड़ी समस्या भी दूर होती है।
अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि बुधवार का व्रत कब शुरू करें। इसके लिए किसी विशेष दिन का चयन करना या उसके बारे में जानना जरूरी होता है।
किसी भी माह के शुक्ल पक्ष के बुधवार से व्रत रख सकते हैं। इस दिन व्रत रखते समय आप 7, 11, या फिर 21 बुधवार व्रत रखने का संकल्प ले सकते हैं।
इस दिन सुबह स्नान करने के बाद एक चौकी पर गणेश जी की प्रतिमा रखकर पंचामृत से अभिषेक करें। ऐसा करने से भगवान गणेश की कृपा बनी रहती है।
बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करते समय दूर्वा अर्पित करना चाहिए। इसे चढ़ाने से बप्पा बेहद प्रसन्न होते हैं और साधक को आशीर्वाद देते हैं।
भगवान गणेश की पूजा करते समय मोदक का भोग लगाना चाहिए। इसके अलावा, बेसन के लड्डू को भोग लगाना भी बेहद शुभ माना जाता है।
बुधवार का व्रत रखने से व्यक्ति को सभी कार्यों में सफलता मिलती है। इसके साथ ही, कारोबार में मुनाफा होता है और नौकरी मिलने के योग बनते हैं।
साल-भर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ