इन दिनों में तुलसी छूने से हो जाएंगे कंगाल


By Ashish Mishra03, May 2025 01:30 PMjagran.com

तुलसी का पौधा

सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। इसकी पूजा करने से धन लाभ होता है। आइए जानते हैं कि तुलसी को किस दिन छूने से कंगाली आ सकती है?

मां लक्ष्मी का वास

तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। रोजाना इस पौधे की पूजा करने से धन से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं।

तुलसी का पौधा कब न छूएं?

कई दिन ऐसे होते हैं, जब तुलसी के पौधे को छूने से बचना चाहिए। इसे छूने से व्यक्ति की तरक्की रुक जाती है और धन का आवागमन भी बाधित होता है।

रविवार का दिन

इस दिन तुलसी के पौधे को छूने से बचना चाहिए। इसके अलावा, रविवार को तुलसी पर जल अर्पित करने से भी बचना चाहिए, क्योंकि इस दिन तुलसी माता व्रत रखती हैं।

मंगलवार का दिन

तुलसी के पौधे को मंगलवार के दिन नहीं छूना चाहिए। इससे साधक को धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

एकादशी का दिन

इस दिन मां तुलसी भगवान विष्णु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। एकादशी को तुलसी के पौधे छूना और उस पर जल चढ़ाना वर्जित माना जाता है।

आर्थिक तंगी का सामना करना

इन दिनों में तुलसी के पौधे को छूने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही, परिवार में क्लेश की स्थिति भी पैदा हो सकती है।

दीपक जलाएं

वास्तु के अनुसार, तुलसी के पौधे में शाम के समय घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे घर में लक्ष्मी और सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

पढ़ते रहें

तुलसी के पौधे की पूजा करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ