सनातन धर्म में एकादशी का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि मोहिनी एकादशी पर किन चीजों को खाने से बचना चाहिए?
पंचांग के अनुसार, 08 मई 2025 को मोहिनी एकादशी मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से संकट दूर होते हैं।
पंचांग के अनुसार, मोहिनी एकादशी की शुरुआत 07 मई को सुबह 10 बजकर 19 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 08 मई को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगा।
कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे मोहिनी एकादशी पर खाने से बचना चाहिए। इन चीजोंं को खाने से भगवान विष्णु के प्रकोप का सामना करना पड़ सकता है।
मोहिनी एकादशी के दिन मांस-मदिरा का सेवन करने से बचना चाहिए। इसे खाने से पूजा करने सा फल नहीं मिलता है।
इस दिन लहसुन-प्याज खाने से बचना चाहिए। इसे खाने से भगवान विष्णु नाराज हो सकते हैं और साधक को परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है।
ऐसा कहा जाता है कि एकादशी के दिन चावल खाने से व्यक्ति को अगले जन्म में रेंगने वाले जीव का जन्म मिलता है। ऐसे में एकादशी को चावल खाने से परहेज करना चाहिए।
मोहिनी एकादशी पर इन चीजों का सेवन करने से व्यक्ति को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही, बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं।
व्रत के दौरान न खाने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ