Buddha Purnima पर किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए?


By Ashish Mishra03, May 2025 11:42 AMjagran.com

Buddha Purnima 2025

इस दिन भगवान बुद्ध की पूजा करने का विधान होता है। आइए जानते हैं कि बुद्ध पूर्णिमा पर किस रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है?

बुद्ध पूर्णिमा कब है?

12 मई को बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाएगी। इस दिन भगवान बुद्ध की पूजा करने से जीवन में आने वाले संकट दूर होने लगते हैं।

बुद्ध पूर्णिमा शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, बुद्ध पूर्णिमा की शुरुआत 11 मई को शाम 08 बजकर 01 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 12 मई को रात 10 बजकर 25 मिनट पर होगा।

किस रंग के कपड़े पहनें?

बुद्ध पूर्णिमा पर पूजा करते समय कपड़ों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इससे पूजा करने सा शुभ फल मिलता है।

सफेद रंग के कपड़े पहनें

इस रंग को पवित्रता और सादगी का प्रतीक माना जाता है। बुद्ध पूर्णिमा पर सफेद रंग के कपड़े पहनकर पूजा करना शुभ माना जाता है।

हरे रंग के कपड़े पहनें

इस रंग का संबंध बुध ग्रह से होता है। बुद्धि पूर्णिमा पर हरे रंग के कपड़े पहनने से ज्ञान, बुद्धि और सकारात्मकता आती है।

मंत्र का जाप करें

बुद्ध पूर्णिमा के दिन पूजा करते समय बुद्धं शरणं गच्छामि मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे जीवन में आने वाले सकंट दूर होते हैं।

मनोकामना होगी पूरी

बुद्ध पूर्णिमा पर सफेद या हरे रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने से साधक की मनोकामनाएं पूरी होने लगती हैं। इसके साथ ही, जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

पढ़ते रहें

पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ