Ganga Saptami पर करें इन 3 चीजों का दान, नहीं होगी पैसों की कमी


By Ashish Mishra03, May 2025 11:05 AMjagran.com

Ganga Saptami 2025

सनातन धर्म में गंगा सप्तमी का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि किन चीजों का दान करने से धन की कमी नहीं होती है?

गंगा सप्तमी कब है?

पंचांग के अनुसार, आज यानी 03 मई को गंगा सप्तमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन इस दिन पूजा-पाठ और दान करने से तरक्की के योग बनते हैं।

गंगा सप्तमी शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, गंगा सप्तमी की शुरुआत 03 मई को सुबह 07 बजकर 51 मिनट से हो गई है। वहीं, इसका समापन 04 मई को सुबह 04 बजकर 18 मिनट पर होगा।

इन चीजों का दान करें

कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे गंगा सप्तमी पर दान करना शुभ माना जाता है। इन चीजों का दान करने से जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।

वस्त्र का दान करें

गंगा सप्तमी के दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को लाल या सफेद रंग का वस्त्र दान करना चाहिए। इससे सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

धन का दान करें

गंगा सप्तमी पर धन का दान करना शुभ माना जाता है। इससे जीवन में धन की कमी नहीं होती है। इसके साथ ही, देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है।

अन्न का दान करें

इस दिन गरीबों को अन्न का दान करें। ऐसा करने से हमेशा अन्न का भंडार भरा रहता है और किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को गंगा सप्तमी पर इन चीजों का दान करना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।

पढ़ते रहें

दान करने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ