पीपल के पेड़ के पास कब नहीं जाना चाहिए?


By Ashish Mishra19, May 2024 07:00 PMjagran.com

पीपल का पेड़

पीपल के पेड़ की पूजा करने शुभ माना जाता है। कई देवताओं का वास रहता है। आइए जानते हैं कि पीपल के पेड़ के पास कब नहीं जाना चाहिए?

घर में पीपल का पेड़ लगाना

वास्तु के अनुसार घर में पीपल के पेड़ को लगाने से बचना चाहिए। इससे कई परेशानियों की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

रात में पीपल के पास न जाएं

धार्मिक मान्यता के अनुसार, रात के समय पीपल के पेड़ के पास जाने से बचना चाहिए। इस समय पेड़ के पास जाने से दरिद्रता आती है।

सूर्यास्त के बाद पीपल के पास न जाएं

ऐसा माना जाता है कि सूर्यास्त के बाद पीपल के पेड़ में अलक्ष्मी का वास रहता है। इस समय पेड़ के पास जाना अशुभ माना जाता है।

आर्थिक तंगी का सामना करना

सूर्यास्त के बाद पीपल के पास जाना या उसकी पूजा करने से आर्थिक तंगी होने लगती है। इससे व्यक्ति के पैसा नहीं टिकता है।

नकारात्मक ऊर्जा का सामना करना

रात के समय या सूर्यास्त के बाद पीपल के पास नहीं जाना चाहिए। इसे समय जाने से नकारात्मक ऊर्जा का सामना करना पड़ता है।

इस समय पीपल के पास जाएं

सूर्योदय के बाद से सूर्यास्त के पहले तक पीपल के पेड़ के पास जाना शुभ माना जाता है। इस दौरान पूजा करने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं।

सकारात्मक ऊर्जा का संचार

दिन के समय पीपल के पास जाने और पूजा करने से व्यक्ति के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे सोच-समझने की क्षमता बढ़ती है।

पढ़ते रहें

पेड़-पौधे की पूजा करने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ