अक्सर लोग घर में शमी का पौधा लगाते हैं। इससे शुभ फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं कि शमी के पौधे के पास दीपक कब जलाना चाहिए?
जिस घर में शमी का पौधा लगा होता है, उस घर के सदस्यों पर शिव जी की कृपा बनी रहती है। इन लोगों को जीवन में परेशानियों का सामना भी नहीं करना पड़ता है।
अक्सर लोग पेड़-पौधे के पास दीपक जलाते हैं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और तरक्की के योग बनते हैं।
इस पौधे के पास शनिवार की शाम दीपक जलाना शुभ होता है। इससे शनि देव की कृपा प्राप्त होती है और जीवन खुशहाली बनी रहती है।
शमी के पौधे के पास दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ ही, तरक्की के रास्ते खुल जाते हैं।
शनि देव की कृपा प्राप्त करने के लिए शमी के पौधे के पास दीपक जलाएं। इससे कुंडली में ग्रह दोष का प्रभाव भी कम होने लगता है।
धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को शमी के पौधे के पास दीपक जलाना चाहिए। इससे धन से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं।
कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता न मिलने पर शमी के पौधे की पूजा करें। इस दौरान पौधे के पास सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाएं। इससे सफलता के योग बनते हैं।
पेड़-पौधे के पास दीपक जलाने के फायदे के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ