हिंदू धर्म शास्त्र में सदियों से दीपक जलाने की परंपरा रही है। पूजा के दौरान दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है। इससे घर में मौजूद नेगेटिव एनर्जी का खात्मा होता है।
आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां दीपक जलाने से आपके घर में धन का आगमन हो सकता है। आइए इन जगहों के बारे में विस्तार से जानें।
अगर आप घर में मुख्य द्वार पर दीपक जलाते हैं, तो इससे आपके जीवन का अंधेरा मिट सकता है और आपका भविष्य उज्जवल हो सकता है।
जो जातक देवी-देवता की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, उन्हें उत्तर दिशा में दीपक जलाना चाहिए। इससे आपकी दिन-रात तरक्की हो सकती है।
जिन लोगों को कर्ज की समस्या से मुक्ति नहीं मिल रही है। ऐसे लोगों को तुलसी के पास दीपक जलाना चाहिए। आपको अटका धन भी मिल सकता है।
शाम के समय एक दीपक सीढ़ियों के नीचे जलाना बेहद शुभ माना जाता है। इससे आपके घर में धन का आगमन हो सकता है।
घर के मंदिर में दीपक जलाने से न सिर्फ आपकी फूटी किस्मत चमक सकती है, बल्कि परिवार के ऊपर किसी भी तरह का कोई संकट नहीं आएगा।
शाम के समय घर में उत्तर-पूर्व दिशा में दीपक जलाने से कुबेर देवता आपसे प्रसन्न हो सकते हैं। आपके धन-दौलत में वृद्धि हो सकता है।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com