तकिए के नीचे कपूर रखने से क्या होता है?


By Ashish Mishra10, Jun 2025 10:00 PMjagran.com

तकिए के नीचे कपूर रखना

कई लोग सोते समय तकिए के नीचे कपूर रखते हैं। आइए जानते हैं कि तकिए के नीचे कपूर रखने से क्या होता है?

वास्तु शास्त्र

सोते समय तकिए के नीचे किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

तकिए के नीचे कपूर रखने के फायदे

रात में सोते समय तकिए के नीचे कपूर रखने से कई फायदे हो सकते हैं। इससे जीवन में आने वाले संकट से छुटकारा मिलता है।

नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा

वास्तु के अनुसार, रात में सोते समय तकिए के नीचे कपूर रखने से नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

बुरे सपनों से छुटकारा

कई बार रात में सोते समय बुरे सपने दिखाई देते हैं। इससे बचने के लिए तकिए के नीचे कपूर रखकर सोना चाहिए। इससे बुरे सपने नहीं आते हैं।

आर्थिक तंगी से छुटकारा

धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को तकिए के नीचे कपूर रखकर सोना चाहिए। इसे रखने से आर्थिक तंगी दूर होने लगती है।

वैवाहिक जीवन में आती है मधुरता

वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना कर रहे लोगों को तकिए के नीचे कपूर रखकर सोना चाहिए। इसके बाद सुबह कपूर को जला दें। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है।

मानसिक स्वास्थ्य में सुधार

सोते समय तकिए के नीचे कपूर रखना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इससे मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होने लगता है और तनाव भी दूर होने लगता है।

पढ़ते रहें

सोते समय पास में रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ