सनातन धर्म में तुलसी के पौधे की पूजा करने का विधान होता है। आइए जानते हैं कि तुलसी के कौन से उपाय करने से व्यापार में सफलता मिलती है?
तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। रोज इस पौधे की पूजा करने से धन से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं और तरक्की के योग बनते हैं।
तुलसी के कई उपाय ऐसे होते हैं, जिसे करने से व्यापार में आने वाली बाधाएं दूर होने लगती हैं। इसके साथ ही, कारोबार में मन भी लगने लगता है।
वास्तु के अनुसार, शाम के समय तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाना चाहिए। इसे जलाने से नौकरी और व्यापार में सफलता मिलती है।
तुलसी के पौधे पर गन्ने का रस अर्पित करना शुभ होता है। इसे चढ़ाने से जीवन में आने वाले संकट दूर होते हैं और धन-धान्य की प्राप्ति होती है।
भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए तुलसी के पौधे पर लाल कलावा बांधना चाहिए। इससे धन लाभ के योग बनते हैं।
तुलसी के इन उपायों को करने से साधक की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसके साथ ही, परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
कारोबार में नुकसान का सामना करने वाले लोगों को तुलसी के इन उपायों को करना चाहिए। इससे व्यापार में सफलता मिलती है और धन वृद्धि होती है।
तुलसी की पूजा करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ