सनातन धर्म में कालाष्टमी के दिन पूजा-पाठ करने का विधान होता है। आइए जानते हैं कि इस दिन काल भैरव को क्या चढ़ाने से संकट दूर होते हैं?
पंचांग के अनुसार, 18 जून 2025 को कालाष्टमी मनाई जाएगी। इस दिन काल भैरव की पूजा करने से जीवन में आने वाली संकट दूर होते हैं।
पंचांग के अनुसार, कालाष्टमी की शुरुआत 18 जून को दोपहर 01 बजकर 34 मिनट होगी। वहीं, इसका समापन 19 जून को दोपहर 11 बजकर 55 मिनट पर होगा।
कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे काल भैरव को चढ़ाना शुभ होता है। इससे साधक के जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और तरक्की के योग बनते हैं।
कालाष्टमी के दिन काल भैरव को जलेबी का भोग लगाना चाहिए। इससे भक्तों को सुरक्षा और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
काल भैरव की पूजा करते समय उड़द की दाल का हलवा चढ़ाएं। इसे चढ़ाने से जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।
काल भैरव को मदिरा चढ़ाना शुभ होता है। इसे चढ़ाने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं। इसके साथ ही, ग्रह दोष से भी छुटकारा मिलता है।
कालाष्टमी के दिन काल भैरव को इन चीजों का भोग लगाने से जीवन में आने वाले संकट दूर होते हैं। वहीं, कार्य में आने वाली बाधाएं भी दूर होने लगती हैं।
पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ