गर्मी के मौसम में अक्सर लोग छाछ पीते हैं। इससे शरीर में कई बदलाव दिखने लगते हैं। आइए जानते हैं कि गर्मियों में छाछ कब पीना चाहिए?
शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।
इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन बी12, राइबोफ्लेविन और प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं। इसे पीने से शरीर को कई फायदे भी होते हैं।
गर्मी के मौसम में समय खाना खाने के बाद छाछ पीने का सबसे अच्छा समय होता है। कई लोग इसे सुबह के समय भी पीते हैं।
छाछ पीने से कई फायदे भी होते हैं। इसे खाना खाने के बाद पीने से पाचन दुरुस्त रहता है। इससे गैस और अपच जैसी समस्याओं के होने का खतरा भी कम रहता है।
छाछ में कैलोरी और फैट कम होते हैं। इसे खाने खाने से बाद पीने से वजन कम होने लगता है। इसके अलावा, शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिलती है।
गर्मी के मौसम में खुद को हाइड्रेट रखने के लिए छाछ पीना फायदेमंद होता है। इससे सीने में होने वाली जलन भी कम होने लगती है।
शाम के समय या रात में छाछ पीने से बचने चाहिए। इस समय पीने से सर्दी-खांसी, जोड़ों में दर्द और बुखार हो सकता है।
शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों को खाने और पीने के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ