सपने में इन चीजों के दिखने पर हो जाएं सतर्क


By Farhan Khan19, Dec 2024 01:22 PMjagran.com

सपने का अर्थ

स्‍वप्‍न शास्‍त्र के अनुसार, हर सपने का कोई न कोई अर्थ जरूर होता है। यह हमें शुभ-अशुभ घटनाओं के बारे में बताते हैं, जिन्हें इग्नोर नहीं करना चाहिए।

इन सपनों से हो जाएं अलर्ट

आज हम आपको कुछ ऐसे सपनों के बारे में विस्तार से बताएंगे, जिन्हें देखकर आपको एकदम अलर्ट हो जाना चाहिए। ताकि घर में किसी प्रकार की कोई अनहोनी न हो।

छिपकली का बच्‍चा दिखना

अगर आपको सपने में छिपकली का बच्‍चा दिखाई देता है, तो यह एक अशुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आप किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं।

खुद को पाताल लोक में देखना

यदि आप खुद को सपने में पाताल लोक में देखते हैं, तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यह एक दुर्घटना का संकेत हो सकता है।

खुद को घोड़े से गिरते हुए देखना

अगर आप सपने में खुद को घोड़े से गिरते हुए देखते हैं, तो यह सपना आपके करियर में आने वाली परेशानियों का संकेत हो सकता है।

किसी को थप्पड़ मारते हुए देखना

सपने में किसी को थप्पड़ मारते हुए देखना दांपत्य जीवन और रिश्तों में आने वाली दरार को दर्शाता है। ऐसे में आप सतर्क रहें।

गंदा पानी देखना

अगर आप सपने में गंदा पानी देखते हैं, तो यह सपना बेहद अशुभ माना जाता है। आपको गृह क्लेश का सामना करना पड़ सकता है।

इस वेबस्टोरी में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com