घी न होने पर तुलसी के पास जलाएं इस तेल का दीपक


By Ashish Mishra19, Dec 2024 12:24 PMjagran.com

तुलसी का पौधा

सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। इस पौधे की पूजा करने से धन लाभ होता है। आइए जानते हैं कि घी न होने पर तुलसी के पास किस तेल का दीपक जलाना चाहिए?

मां लक्ष्मी का वास

तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। रोजाना इसकी पूजा करने से साधक के जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।

दीपक जलाएं

अक्सर लोग तुलसी की पूजा करते समय दीपक जलाते हैं। वहीं, कई बार लोगों के मन में सवाल रहता है कि घी की जगह किस तेल का दीपक जलाएं।

तिल के तेल का दीपक जलाएं

अगर आपके पास घी नहीं है, तो तुलसी की पूजा करते समय तिल के तेल का दीपक जला सकते हैं। ऐसा कहा जाता है कि तिल की उत्पत्ति भगवान विष्णु के शरीर से हुई है।

कष्ट से छुटकारा

तुलसी के पास तिल के तेल का दीपक जलाना शुभ होता है। इसे जलाने से साधक के जीवन में आने वाले कष्ट दूर होने लगते हैं और सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

ग्रह दोष से मुक्ति

घी की जगह तिल के तेल का दीपक जलाने से शनि और राहु दोष दूर होने लगते हैं। इसके साथ ही, कार्यों में आने वाली बाधा दूर होने लगती है।

आर्थिक स्थिति होगी बेहतर

धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को तुलसी के पास तिल या घी के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।

तुलसी के पास दीपक कब जलाएं?

तुलसी के पौधे पर सुबह या शाम के समय दीपक जलाना शुभ होता है। इस समय दीपक जलाने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है और परिवार में सुख-समृद्धि आती है।

पढ़ते रहें

तुलसी के पौधे की पूजा करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ